ईआईईएल ने मार्च में 1481 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट हासिल किए

www..daylifenews.in
नई दिल्ली। जल और अपशिष्ट-जल उपचार समाधान में विशेषज्ञता रखने वाली एक अग्रणी इन्फ्रास्ट्रक्चर कंपनी एनवायरो इन्फ्रा इंजीनियर्स लिमिटेड (ईआईईएल) ने मार्च 2026 के दौरान पांच महत्वपूर्ण परियोजनाएं हासिल करने की घोषणा की है। यह उपलब्धि वित्त वर्ष के मजबूत समापन का संकेत देती है और कंपनी की विकास गति को और मजबूत करती है।
ईआईईएल के चेयरमैन संजय जैन ने कहा, “हमें एनटीपीसी लिमिटेड से ये प्रतिष्ठित ऑर्डर प्राप्त करके खुशी हो रही है, जो नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में हमारे विविधीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम ग्रिड की स्थिरता सुनिश्चित करने और चौबीसों घंटे नवीकरणीय ऊर्जा उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। हम इन परियोजनाओं को उच्चतम गुणवत्ता और दक्षता के साथ पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।” इन ऑर्डरों का कुल मूल्य 1,481 करोड़ रूपये है, जो कंपनी के ऑर्डर बुक में महत्वपूर्ण बढ़ोतरी करता है और आने वाले समय के लिए राजस्व की बेहतर संभावनाएं प्रदान करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *