सरकार को तुरंत किसानों को आर्थिक संबल देना चाहिए – पठान

जाफर लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। नदीम पठान प्रदेश सचिव अल्पसंख्यक विभाग राजस्थान ने राजस्थान सरकार से बे मौसम बारिश और ओलावृष्टि से हुए किसानों के नुकसान का मुआवजा दिलवाने की मांग की हैं।
नदीम पठान ने बताया कि प्रदेश के कुछ हिस्सों में हुई बे मौसम बारिश और ओलावृष्टि से किसानों पर आपदा आ गई है। बीकानेर संभाग में ओलों के कारण गेहूं और ईसबगोल की फसल को नुकसान हुआ है। वहीं नागौर में ईसबगोल, जीरा, गेहूं और सौंफ की फसलों को भारी नुकसान हुआ है।
बीते कुछ महीने पहले प्रदेश में किसानों को खाद के लिए तरसना पड़ा था, घंटों तक लाइनों में लगे थे। अब मौसम की मार पड़ी है। सरकार को तुरंत किसानों को आर्थिक संबल देना चाहिए और इसमें कोई देरी नही होनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *