

www.daylifenews.in
जयपुर। गुजरात के वलसाड में दिव्य प्रेरक कहानियाँ मानवता अनुसंधान न्यास और धराधाम इन्टरनेशनल की ओर से हर्टफुलनेस सेन्टर पर आयोजित तीन दिवसीय आत्म उत्कर्ष ध्यान योग शिविर और “राष्ट्रीय गुजरात गौरव अवार्ड समारोह“ में समर्पण संस्था के संस्थापक अध्यक्ष समाजसेवी आर्किटेक्ट डॉ. दौलत राम माल्या व उनकी धर्मपत्नी श्रीमती ज्योति माल्या को “राष्ट्रीय गुजरात गौरव अवार्ड 2026” से नवाजा गया।
डॉ. माल्या व उनकी धर्मपत्नी को यह अवार्ड समर्पण संस्था द्वारा समाज सेवा के क्षेत्र में किये जा रहे उत्कृष्ट कार्यों के लिए हर्टफुलनेस सेन्टर वलसाड के निदेशक डॉ. हिरेन शाह ,वस्तु व सेवाकर विभाग के सहायक आयुक्त डॉ. डी आर रेवाला , दिव्य प्रेरक कहानियाँ मानवता अनुसंधान न्यास के निदेशक डॉ. अभिषेक कुमार व वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. विनय श्रीवास्तव ने दिया।
यह सम्मान देश भर से चयनित कुल 45 व्यक्तियों को दिया गया। उल्लेखनीय है कि माल्या दम्पती को इससे पूर्व भी उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों के लिए अनेक संस्थाएँ सम्मानित कर चुकी है ।