राहगीरों के साथ युवाओं को भी मिलेगी राहत

जाफ़र लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। मनोहरपुर के बिशनगढ़ मोड़ पर नगर पालिका द्वारा जल्द ही पक्की प्याऊ का निर्माण कराया जाएगा। यह प्याऊ सुलभ कॉम्प्लेक्स के पास बनाई जाएगी, जहां ब्लॉकों से मजबूत प्लेटफॉर्म तैयार कर स्थायी व्यवस्था की जाएगी।
नगर पालिका अधिशासी अधिकारी हरि नारायण यादव ने बताया कि गर्मियों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है, ताकि राहगीरों को ठंडा व स्वच्छ पेयजल मिल सके। उन्होंने यह भी बताया कि पास में ही पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का ग्राउंड स्थित है, जहां सुबह-शाम लोग घूमने आते हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा दौड़ लगाते हैं। ऐसे में यह प्याऊ उनके लिए भी बड़ी सुविधा साबित होगी। इस पहल से बिशनगढ़ मोड़ क्षेत्र में आने-जाने वाले लोगों के साथ-साथ स्थानीय युवाओं को भी गर्मी में राहत मिलेगी, जिससे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *