रूनाया-ईकार्ट ने गैस-एटोमाइज़्ड एलुमिनियम पाउडर का पहला चरण शुरू किया

www.daylifenews.in
मुंबई। वेदांता ग्रुप की एक कंपनी रूनाया मेटसोर्स (रूनाया), जो सर्कुलर इकोनोमी एवं क्रिटिकल मैटल रिकवरी के लिए आधुनिक तकनीकी समाधान उपलब्ध कराती है, ने ईकार्ट के साथ मिलकर उड़ीसा के झरसागुड़ा स्थित ग्रीन, स्फेरिकल गैस-एटोमाइज़्ड एलुमिनियम पाउडर के विकास में उल्लेखनीय प्रगति की है। गौरतलब है कि ईकार्ट एलुमिनियम ग्रेन्यूल्स एवं इफेक्ट पिगमेन्ट्स में ग्लोबल लीडर है, जिसका मुख्यालय जर्मनी में स्थित है। मार्टिन बबीलास, सीईओ, अल्टाना एजी ने कहा, ‘‘रूनाया के साथ हमारी साझेदारी टेक्नोलॉजी, सस्टेनेबिलिटी एवं इनोवेशन का शक्तिशाली संयोजन है।’’ नैवेद्य अग्रवाल, मैनेजिंग डायरेक्टर, रूनाया ने कहा, ‘‘यह उपलब्धि हमारी टीमों द्वारा भारत में आधुनिक मटीरियल युनिट स्थापित करने की दिशा में सतत प्रगति को दर्शाती है।‘‘
इस अवसर पर अल्टाना एजी के सीईओ मार्टिन बबीलास और ईकार्ट के सीईओ डॉ क्रिस्चियन प्रज़ायबिला ने साईट का दौरा किया, उनके साथ रूनाया के मैनेजिंग डायरेक्टर नैवेद्य अग्रवाल एवं अन्य वरिष्ट लीडर्स भी मौजूद रहे। यह युनिट उच्च गुणवत्ता के एलुमिनियम पाउडर का उत्पादन करेगी, तथा आयात पर निर्भरता कम कर सस्टेनेबल एवं इंटीग्रेटेड वैल्यू चेन को समर्थन प्रदान करेगी। इस प्रकार यह भारत के आधुनिक मैनुफैक्चरिंग सेक्टरों जैसे एरोस्पेस, एविएशन, सोलर, कैटेलिस्ट एवं इफेक्ट पिगमेन्ट्स को सशक्त बनाने में योगदान देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *