
www.daylifenews.in
मुंबई। बैंक ऑफ़ बड़ौदा (बैंक) ने ‘बॉब संवाद’ का लोकार्पण किया, जिसका औपचारिक शुभारंभ मुंबई में वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवाएं विभाग के सचिव एम. नागराजू द्वारा किया गया। यह प्लेटफॉर्म बैंकिंग उद्योग जगत का पहला एआई-संचालित बहुभाषी बातचीत प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य शाखाओं में ग्राहक के साथ बातचीत के अनुभव को नए सिरे से परिभाषित करना है। वित्तीय सेवाएं विभाग के सचिव एम. नागराजू ने ‘बॉब संवाद’ के शुभारंभ पर बैंक ऑफ़ बड़ौदा को बधाई दी। उन्होंने बैंक ऑफ़ बड़ौदा की बैंकिंग क्षेत्र में भाषा संबंधी बाधाओं को दूर करने और ग्राहकों के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए तकनीक के नोवोन्मेषी उपयोग के लिए सराहना की।” डॉ. देबदत्त चांद, प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी, बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने कहा, “बॉब संवाद के माध्यम से, बैंक ऑफ़ बड़ौदा एआई का उपयोग कर अपनी शाखाओं को अधिक समावेशी और ग्राहक-अनुकूल बना रहा है ताकि विभिन्न भाषाओं में रीयल-टाइम में सहज बातचीत संभव हो सके।”