


www.daylifenews.in
जयपुर। सामुदायिक केन्द्रए सेक्टर-12 मानसरोवरए जयपुर में आज विकास समिति सेक्टर-12 मानसरोवर जयपुर द्वारा भारतीय जनता पार्टी जिला जयपुर शहर के नवनियुक्त पदाधिकारी कुणाल चौधरी, कोषाध्यक्षए श्रीमती प्रिया ज्ञानानी, महामंत्री तथा आलोक माथुर, सदस्य का सार्वजनिक सम्मान किया गया। ये तीनों ही पदाधिकारी सेक्टर-12 मानसरोवरए जयपुर निवासी है। भाजपा के प्रति इनकी सेवाओं को देखते हुए इन्हें ये जिम्मदारी प्रदान की गई है। सर्वप्रथम समिति के महासचिव श्याम सुन्दर सारस्वत ने भाजपा के सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया तथा प्रत्येक पदाधिकारी की सेवाओं पर प्रकाश डाला, जिसके कारण वे इस मंजिल तक पहॅंचे।
इसके बाद सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों का माला और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया गया। उन्हे इस अवसर पर स्मृति चिन्ह भेट किये गये। अध्यक्ष सुरेश जैन ने विकास समिति द्वारा किये गये कार्यों का विवरण पेश किया मनोनीत सदस्य राधेश्याम उपाध्याय ने बताया कि इस अवसर पर कुणाल चौधरीए प्रिया ज्ञानानी तथा अनमोल माथुर ने इस सेक्टर के विकास में पूर्ण सहयोग करने का विश्वास दिलाया। माननीय मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा द्वारा सामुदायिक केन्द्र में भवन निर्माण हेतु 20 लाख रूपये विधायक कोष से देने तथा माननीय सांसद श्रीमती मंजू शर्मा द्वारा सांसद कोटे से 8 लाख रूपये सोलर प्लांट लगाने हेतु स्वीकृत करने पर उनका आभार प्रकट किया गया। सीनियर सिटीजन के संयोजक डाण् राजेन्द्र प्रसाद शर्मा ने सेक्टर निवासियों के लिए चौकीदार व्यवस्था सुधारने का सुझाव दिया वहीं महासचिव श्याम सुन्दर सारास्वत ने नगर निगम द्वारा कचरा संगहण के बारे में सुझाव दिये कि अगर नगर निगम सहयोग करे तो हम विश्व स्वास्थय संगठन की मदद से कुछ ही वर्षों में जयपुर को स्वच्छता में प्रथम स्थान दिया सकते हैं। अंत में उपाध्यक्ष आनन्द प्रकाश माथुर ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। यह जानकारी प्रवक्ता राधेश्याम उपाध्याय ने प्रेस विज्ञप्ति में दी।