मनोहरपुर थाना की यातायात नियम तोड़ने वालों पर बड़ी कार्रवाई

डेढ़ सौ चालान, 25 वाहन जब्त
जाफर लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। महानिरीक्षक पुलिस रेंज जयपुर के आदेशानुसार मनोहरपुर थाना पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की। शनिवार शाम 5 बजे से शुरू हुई इस विशेष कार्रवाई में पुलिस ने करीब 150 चालान काटे तथा 25 वाहन जब्त किए।
थाना अधिकारी सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में नियम तोड़ने वालों पर सख्ती बरती गई। थाना अधिकारी ने बताया कि यह विशेष अभियान 11 एवं 12 अप्रैल तक लगातार जारी रहेगा तथा यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस संयुक्त कार्रवाई में थाना स्टाफ के साथ एएसआई सुरेंद्र सिंह राठौड़, एसआई धर्मपाल, एसआई राजेश, एसआई मूलचंद, कांस्टेबल सुरज्ञान, दीपचंद, यादराम, राजेंद्र, ओमप्रकाश, चंद्रशेखर एवं हेड कांस्टेबल शामिल रहे।
थाना प्रभारी ने कहा कि यह अभियान सघन यातायात नियम पालन सुनिश्चित करने और आमजन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चलाया जा रहा है। नियम तोड़ोगे तो कार्रवाई होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *