झूला टेंशन को दूर करके आत्मविश्वास बढ़ाता है – लोहानी

जाफर लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। ताला में हजरत बुर्रहानुद्दीन चिश्ती रहमतुल्ला आलेह का 4 दिवसीय सालाना मेला अपने परवान पर है। मेले में मंत्री से लेकर संतरी तक और राजा-महाराजा हाजरी दे चुके हैं। बाबा के दर पर कोई मायूस नहीं लौटता। यही वजह है कि यहाँ हिन्दू-मुस्लिम जायरीनों की एकता की मिसाल देखने को मिल रही है। इस बार मेले में बड़े-बड़े लुभावने और विभिन्न डिजाइन के झूले खास आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।
मजदूर नेता अब्दुल अजीज लोहानी ने कहा कि झूले सिर्फ मज़ा ही नहीं देते, सेहत और दिमाग के लिए भी फायदेमंद हैं।
लोहानी ने झूले के ये लाभ बताए:

  1. शारीरिक फायदा
    संतुलन बेहतर होता है :-
    शरीर झूले की गति के साथ खुद को एडजस्ट करना सीखता है।
    मांसपेशियाँ एक्टिव रहती हैं :- खासकर पेट और पीठ की मसल्स झूले के दौरान काम करती हैं।
    वेस्टिबुलर सिस्टम मजबूत होता है :- कान के अंदर का ये सिस्टम बॉडी बैलेंस और दिशा की समझ बढ़ाता है।
  2. मानसिक फायदा
    तनाव कम होता है :- हवा में झूलने से एंडोर्फिन रिलीज होता है, मूड अच्छा होता है।
    डर पर काबू :- ऊंचाई या गति का डर धीरे-धीरे कम होता है, आत्मविश्वास बढ़ता है।
    फोकस बढ़ता है :- दिमाग पूरी तरह पल में रहता है, बाकी टेंशन भूल जाते हैं।
  3. बच्चों के लिए खास
    मोटर स्किल्स डेवलप होती हैं : हाथ-पैर का तालमेल सुधरता है।
    सोशल स्किल :- लाइन में लगना, बारी का इंतजार करना सीखते हैं।
    खुशी और उत्साह :- बचपन की यादें बनती हैं।
  4. रोमांच का अनुभव
    एड्रेनालिन रश :- तेज झूले से हल्का रोमांच मिलता है जो सुरक्षित तरीके से थ्रिल देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *