
सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, कैबिनेट ने DA बढ़ोतरी को दी मंजूरी
जयपुर। देश के करीब 1.19 करोड़ केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए लंबे इंतजार के बाद बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। आज केंद्रीय कैबिनेट ने महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) में 2% की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। इस फैसले के बाद अब केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 58% से बढ़कर 60% हो गया है, जिससे उनकी सैलरी में सीधी बढ़ोत्तरी होगा। (एजेंसियां)