
जाफ़र अज़ीज़ लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। पंचायत समिति शाहपुरा के ग्राम विकास अधिकारी संघ के चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष शंकर डोडवाड़िया ने मंच से ही आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया।
जीत के तुरंत बाद तल्ख तेवर
बुधवार को संपन्न चुनाव में बहुमत से जीत के बाद जैसे ही शंकर डोडवाड़िया को माला पहनाई गई, उन्होंने माइक थामते ही हुंकार भरी:
साथियों, सादर अभिवादन। आपने मुझ पर भरोसा जताकर अध्यक्ष बनाया है। मैं वचन देता हूँ – अब हक की लड़ाई आर-पार होगी। ये कुर्सी पर बैठकर आराम करने का वक्त नहीं, ये वक्त है मैदान में उतरने का।
उनके इतना कहते ही पूरा हॉल “शंकर डोडवाड़िया जिंदाबाद” के नारों से गूंज उठा।
संगठन की गरिमा से समझौता नहीं
डोडवाड़िया ने आगे कहा, “ये पद आपके अटूट विश्वास का नतीजा है। मैं संगठन की गरिमा से कोई समझौता नहीं करूंगा। VDO साथियों के मान-सम्मान और हितों पर अब कोई आंच नहीं आने दूंगा। विभाग की उन्नति के लिए लड़ना पड़ा तो सबसे आगे मैं खड़ा मिलूंगा। आपकी एकता ही मेरी ताकत है।”
नए अध्यक्ष के तेवर
ऐलान:- अब हक की लड़ाई आर-पार होगी”
रुख :-आक्रामक, समझौता नहीं
वादा :- मान-सम्मान व हितों की रक्षा
संदेश :-कुर्सी नहीं, मैदान में उतरने का वक्त