
www.daylifenews.in
जयपुर। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने देश के प्रसिद्ध उद्योगपति, बीकाजी के सीएमडी शिवरतन अग्रवाल के आकस्मिक निधन पर बेहद दुख ज़ाहिर किया है। श्री गहलोत ने कहा कि बीकानेर की भुजिया को बीकाजी ब्रांड के जरिए देश विदेश में प्रसिद्धि दिलाने वाले श्री अग्रवाल का निधन अपूरणीय क्षति है। ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति एवं परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं।