गाय राष्ट्र माता घोषित की जाए

चित्तौड़गढ़ से लता अग्रवाल की रिपोर्ट
www.daylifenews.in
चित्तौड़गढ़। मेवाड़ की भक्ति, शक्ति व त्याग की वीर धरा पर इसी कड़ी में “गौ सम्मान आह्वान अभियान” गौ माता को राष्ट्र माता व गो हत्या बंद करने के लिए साधु संतो के सानिध्य मे आयोजित किया गया। रामस्नेही संप्रदाय के दिग्विजय जी महाराज, खेरी वाले महाराज जी, मूगाणा धाम के रामपाल जी महाराज व इस्कोन मन्दिर से संत मुरलीधर जी महाराज पधारे ।
चित्तौड़गढ़ के सुभाष चौक में इस कार्यक्रम की शुरुआत हुई। श्री राम जय राम जय जय राम के जप व गो माता की जय से पुरा वातावरण भक्तिमय हो गया था।
काफी संख्या में शहर के प्रबुद्ध नागरिक, अनेक संगठनों के पदाधिकारियों ने भी भाग लिया। इसके अलावा चित्तौड़गढ़ में संचालित अनेक महिला संगठन की मातृशक्ति ने भी इस आयोजन को सफल बनाया।
सुभाष चौक में सुबह नौ बजे एकत्रित हुए गौ माता को बचाने का आह्वान किया गया और उसके बाद पैदल जुलूस निकाला गया। सबसे आगे वाद्य यंत्र गो माता के लिए, फिर साधु संत उसके बाद महिलाएं व पीछे पुरुष सभी हाथों में गो सम्मान की तख्तियां लेकर कलेक्ट्री पहुंचे व ज्ञापन दिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *