पूर्व मुख्य मंत्री अशोक गहलोत ने दी पसीना बहाने वाले श्रमिकों को शुभकामनाएं

www.daylifenews.in
जयपुर। पूर्व मुख्य मंत्री अशोक गहलोत ने अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर देश के नवनिर्माण में अपना पसीना बहाने वाले सभी मेहनतकश श्रमिक भाई-बहनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी।
श्रम ही राष्ट्र की असली शक्ति है। आज समय की मांग है कि श्रमिकों को न केवल सम्मान मिले, बल्कि उनकी आर्थिक सुरक्षा भी सुनिश्चित हो। इसके लिए न्यूनतम आय में वृद्धि और मनरेगा को और अधिक सशक्त बनाना अनिवार्य है।
हमारी सरकार ने मनरेगा की तर्ज पर ‘शहरी रोजगार गारंटी योजना’ शुरू कर श्रमिकों को संबल प्रदान किया था। अब समय आ गया है कि श्री राहुल गांधी जी की न्यूनतम आय योजना (NYAY) को धरातल पर उतारा जाए, ताकि हर श्रमिक की आय में वास्तविक वृद्धि हो और उनके जीवन में एक ठोस, सकारात्मक बदलाव आ सके।
https://x.com/i/status/2050028804350099560

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *