

www.daylifenews.in
नई दिल्ली/जयपुर। अखिल भारत हिन्दू महासभा द्वारा जयपुर निवासी गिरराज प्रसाद सैन को प्रदेश उपाध्यक्ष राजस्थान नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष परम पूज्य जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी चक्रपाणि नंद गिरी महाराज, राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार पूनिया, प्रदेश महामंत्री भागीरथ पिलानिया, प्रदेश संगठन महामंत्री अशोक योगी एवं कोर कमेटी अध्यक्ष डा राजेंद्र प्रसाद शर्मा ने प्रदेश संगठन महामंत्री अशोक योगी की अनुशंसा पर की गई ।नियुक्ति पत्र के अनुसार गिरराज सैन को संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान को मजबूत करने तथा जिले में हिन्दू महासभा की गतिविधियों को सक्रिय रूप से संचालित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। गिरराज सैन ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा की संगठन ने जो जिम्मेदारी सौपी है उसका निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन की विचारधारा जन जन तक पहुंचाने और प्रदेश में संगठन मजबूत बनाने के लिए कार्य करेंगे।