नारायण सेवा संस्थान के लिम्ब फिटमेंट कैंप में 745 दिव्यांगों को मिले 815 लिम्ब

www.daylifenews.in
हैदराबाद। नारायण सेवा संस्थान एवं सीएसआर सहयोगी मेक अ चेंज फाउंडेशन (यूके), गोल्डन जुबली एवं श्री स्वामीनारायण मंदिर विल्सडेन (यूके) के संयुक्त तत्वावधान में एग्ज़िबिशन ग्राउंड्स, नामपल्ली, हैदराबाद में विशाल निःशुल्क नारायण मॉड्यूलर कृत्रिम अंग एवं कैलिपर्स फिटमेंट कैंप तथा भामाशाह अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया।
शिविर में 745 दिव्यांगजनों को 815 नारायण मॉड्यूलर कृत्रिम हाथ-पैर (लिम्ब) एवं कैलिपर्स निःशुल्क प्रदान किए गए। मुख्य अतिथि तेलंगाना के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा, “नारायण सेवा संस्थान ने सेवा को जिस ऊंचाई तक पहुंचाया है, वह अद्भुत है।” विशिष्ट अतिथि आंध्रप्रदेश सरकार के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री टी. जी. भारथ ने कहा,“नारायण सेवा संस्थान का यह प्रयास दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाकर समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का सशक्त उदाहरण है।” समाजसेवी सत्य भूषण जैन, संरक्षक अलका चौधरी, ट्रस्टी एवं निदेशक देवेंद्र चौबीसा तथा जनसंपर्क प्रमुख भगवान प्रसाद गौड़ ने मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों का मेवाड़ी परंपरा से स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *