वी मुवीज़ एंड टीवी ने माइक्रोड्रामा में किया प्रवेश

www.daylifenews.in
मोबाइल-फर्स्ट, शाॅर्ट सीरियल वाले कंटेंट की बढ़ती मांग को देखते हुए जाने-माने दूरसंचार सेवा प्रदाता वी के कंटेंट एग्रीगेटर प्लेटफाॅर्म वी मुवीज़ एंड टीवी ने आज माइक्रोड्रामा कैटेगरी में प्रवेश की घोषणा की है। ये माइक्रोड्रामा, बुलेट माइक्रोड्रामा ऐप के साथ साझेदारी में पहली बार वी मुवीज़ एंड टीवी पर उपलब्ध होंगे और उन्हें वी मुवीज़ एंड टीवी ऐप के ज़रिए एक्सेस किया जा सकता है। देश भर में स्मार्टफोन पर कंटेंट देखने वाले दर्शकों में माइक्रोड्रामा की लोकप्रियता तेज़ी से बढ़ रही है। उद्योग जगत की रिपोर्ट के मुताबिक, 2025 की पहली तिमाही के दौरान दुनिया भर में डाउनलोड किए गए माइक्रोड्रामा में भारत की भागीदारी 11 फीसदी रही, जो 35 मिलियन के आंकड़े तक पहुंच गई। यह लाॅन्च इस बात की भी पुष्टि करता है कि वी अपने फ्री कंटेंट पोर्टफोलियो को मजबूत बनाने पर भी ध्यान दे रहा है। इसके साथ वी मुवीज़ एंड टीवी के सब्सक्राइबर एक ही प्लेटफाॅर्म पर 20 से अधिक ओटीटी प्लेटफाॅम्र्स जैसे जियो हाॅटस्टार, सोनीलिव, ज़ी5, एमज़ाॅन एमएक्स प्लेयर और 400 से अधिक लाईव टीवी चैनलों के फ्री एवं प्रीमियम कंटेंट को स्ट्रीम कर सकते हैं, इसके लिए उन्हें मल्टीपल सब्सक्रिप्शन्स रखने की ज़रूरत नहीं होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *