
नटवाडीया ने फिर दौड़ाया मोहब्बत का करंट
जाफर लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। विद्युत कर्मचारी नेता मुकेश नटवाडीया ने कहा कि किस्मत उन्हीं का साथ देती है जो दिन-रात एक करके लगन के साथ में कड़ी मेहनत करते हैं। नटवाडीया ने ग्राम बिशनगढ़ निवासी कैलाश चन्द यादव पुत्र श्री कानाराम यादव के IFS बनने पर भव्य स्वागत के बाद ये उद्गार व्यक्त किए।
स्वागत का नजारा
नटवाडीया ने दिल से खुशी जाहिर करते हुए कैलाश को गुलाब की माला पहनाई, मुंह मीठा करवाकर मिठाई खिलाई, पुष्प वर्षा की और गले लगाकर आशीर्वाद दिया। नटवाडीया बोले – “कैलाश की कामयाबी पूरे बिशनगढ़ ग्रामवासी की कामयाबी है। ये साबित करता है कि मेहनत के आगे किस्मत भी सिर झुकाती है।