

मनीष यादव के निर्देश पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा
www.daylifenews.in
शाहपुरा (जयपुर)। विधायक मनीष यादव के निर्देश पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उपखंड अधिकारी को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर NEET 2026 परीक्षा में कथित पेपर लीक एवं परीक्षा अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच की मांग की।
ज्ञापन में बताया गया कि देशभर के लाखों छात्र NEET जैसी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में अपने भविष्य के सपनों के साथ शामिल होते हैं, लेकिन बार-बार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों से मेहनती छात्रों और अभिभावकों का विश्वास टूट रहा है। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि वर्ष 2024 के NEET तथा अब वर्ष 2026 की परीक्षा में भी गंभीर अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति से मांग की, कि पूरे मामले की न्यायिक जाँच करवाई जाए। साथ ही National Testing Agency (NTA) को भंग करने तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग भी उठाई गई।
ज्ञापन में प्रभावित छात्रों को मानसिक स्वास्थ्य सहायता, निःशुल्क कानूनी सहायता, आर्थिक मुआवजा तथा परीक्षा में निःशुल्क परिवहन एवं सुरक्षित ठहरने जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की गई।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए कठोर कानून बनाए जाने चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। ब्लॉक अध्यक्ष नाथूलाल सैनी नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मुकेश खुडानिया, पूर्व चेयरमैन प्रेम देवी जाट, रामेश्वर गोरेटा, रामगोपाल रावत, n s u i जिला अध्यक्ष निहाल पलसानिया, मूलचंद रावत, ब्लॉक सचिव जितेंद्र शर्मा, पार्षद असलम कुरैशी घनश्याम सैनी, पूर्व पार्षद रामावतार गुर्जर, नगर उपाध्यक्ष शाहरुख खान, गौतम जांगिड़ अर्जुन सैनी नगर कांग्रेस कमेटी मीडिया प्रभारी लोकेश समोता, नगर कांग्रेस उपाध्यक्ष हेमंत वर्मा प्रकाश पलसानिया सुभाष कुम्हार विशाल पलसानिया अक्षय सैनी अर्जुन कुम्हार सुभाष बढ़ाना प्रवीण मेहरा सहित सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ता रहे मौजूद।