
www.daylifenews.in
मुंबई। प्राकृतिक हीरा उद्योग में भारत की बढ़ती वैश्विक भूमिका को रेखांकित करते हुए जीजेईपीसी के चेयरमैन किरीट भंसाली ने कहा कि भारत आज विश्व स्तर पर डायमंड कटिंग और पॉलिशिंग के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित हो चुका है। इसके साथ ही देश तेजी से विकसित हो रहे डायमंड ज्वेलरी बाजारों में भी अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रहा है। उन्होंने कहा कि उद्योग उपभोक्ताओं के विश्वास को और मजबूत बनाने, पारदर्शिता को बढ़ावा देने तथा वैश्विक साझेदारों के साथ सहयोग को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत है, ताकि प्राकृतिक हीरों की विश्वसनीयता और स्वीकार्यता वैश्विक स्तर पर और अधिक मजबूत हो सके। उन्होंने आगे कहा कि भारत की किम्बरले प्रोसेस अध्यक्षता के अंतर्गत आयोजित ‘इंटरसेशनल मीटिंग’ में जीजेईपीसी सह-आयोजक के रूप में जुड़कर गर्व महसूस कर रहा है। यह वैश्विक मंच हीरा उद्योग में अनुपालन, विश्वसनीयता और भरोसे को और सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।