आने वाले समय में होने वाला सबसे बड़ा संकट यूरिया का होगा : गहलोत

www.daylifenews.in
जयपुर। आने वाले समय में होने वाला सबसे बड़ा संकट यूरिया, डीएपी (DAP) और अन्य उर्वरकों का आ रहा है। भारत अधिकांश उर्वरकों का आयात करता है, जो अभी बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।
जब उर्वरकों की आपूर्ति सामान्य होती थी, तब भी किसान लाइनों में लगने के लिए मजबूर होते थे। अब इस कमी से तो स्थिति भयावह होगी। यह सरकार की जिम्मेदारी है कि उर्वरकों की आपूर्ति सुनिश्चित करे। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने एक्स हैंडिल पर लिखते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों को अभी से इस विषय पर किसानों को जागरूक करना चाहिए तथा ऐसी फसलों के उत्पादन के लिए किसानों को प्रोत्साहित करना चाहिए, जिनमें कम से कम उर्वरकों की आवश्यकता हो।
इस संकट की घड़ी में सरकार जनता को भ्रम में रखने की बजाय जितनी अधिक पारदर्शिता से काम करेगी, सभी को इस संकट में उतनी ही अधिक आसानी होगी। https://x.com/i/status/2056974826712256669

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *