


www.daylifenews.in
जयपुर। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि हर साल 21 मई को मनाई जाती है। इस दिन को भारत में ‘आतंकवाद विरोधी दिवस’ के रूप में भी याद किया जाता है।
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें पूर्व पार्षद ज़ाकिर खान ने श्रद्धांजलि अर्पित करने का कार्यक्रम रखा है जहाँ अनेक कांग्रेस कार्यकर्त्ता उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे।
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 21 मई 1991 को तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में एक चुनाव प्रचार के दौरान लिट्टे (LTTE) के आत्मघाती हमले में उनकी हत्या कर दी गई थी। राजीव गाँधी को भारत में सूचना प्रौद्योगिकी (IT) और दूरसंचार क्रांति का जनक माना जाता है। राजीव गांधी देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री थे (40 वर्ष की आयु में)। उनके नेतृत्व में मतदान की आयु को 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष किया गया था, जिससे युवाओं को राजनीति में भाग लेने का अवसर मिला। हर साल दिल्ली स्थित उनके समाधि स्थल ‘वीर भूमि’ पर जाकर देश के तमाम राजनीतिक नेता उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं द्वारा पूरे देश में श्रद्धांजलि समारोह मनाये जाते हैं। राजस्थान में पीसीसी में मुख्य श्रद्धांजलि समारोह हर साल होता है जिसमें प्रदेश के कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्त्ता शामिल होकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं।