
www.daylifenews.in
जयपुर। केंद्रीय सरकार की ओर से राजस्थान हाईकोर्ट में पैरवी के लिए अधिवक्ता विनय कांत सक्सेना की नियुक्ति पर उद्योग क्षेत्र से जुड़े राजेंद्र प्रकाश, मनीष शर्मा और केशव शर्मा ने उनका शानदार स्वागत किया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने सक्सेना को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और न्यायिक कार्यों के सफल निर्वहन की कामना की। कबाना हॉस्पिटैलिटी के डायरेक्टर राजेंद्र प्रकाश ने इस अवसर पर सक्सेना के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उपस्थित सभी लोगों ने भी उनके कार्यकाल के लिए शुभेच्छा व्यक्त की।