केआईएल का समेकित शुद्ध लाभ 15% बढ़कर 354 करोड़ रुपये रहा

www.daylifenews.in
पुणे। किर्लोस्कर इंडस्ट्रीज लिमिटेड (केआईएल) ने 31 मार्च, 2026 को समाप्त चौथी तिमाही और वित्त वर्ष 2026 के अपने वित्तीय परिणामों की घोषणा की। चौथी तिमाही और वित्त वर्ष 2026 के परिणामों पर टिप्पणी करते हुए केआईएल के प्रबंध निदेशक जॉर्ज वर्गीज ने कहा, “केआईएल के लिए हमने चौथी तिमाही में स्थिर प्रदर्शन दर्ज किया है। पूरे वर्ष के समेकित आंकड़ों पर नजर डालें तो हमने वित्त वर्ष का समापन 7,013 करोड़ रुपये की कुल आय के साथ किया, जो वर्ष-दर-वर्ष 5% की वृद्धि दर्शाता है। वहीं, शुद्ध लाभ 15% बढ़कर 354 करोड़ रुपये रहा। हमारी प्रमुख सहायक कंपनी किर्लोस्कर फेरस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने वर्ष के दौरान परिचालन स्थिरता, क्षमता अनुकूलन और सतत एवं लाभकारी वृद्धि पर मजबूत फोकस के दम पर मजबूती भरा प्रदर्शन जारी रखा। परिचालन उत्कृष्टता, लागत प्रतिस्पर्धा और जिम्मेदार विनिर्माण पर कंपनी का निरंतर जोर उसकी बाजार स्थिति को और मजबूत करने में सहायक रहा है। तिमाही के दौरान अवांते स्पेसेस का अपना प्रमुख प्रोजेक्ट ‘अवांते बिजनेस पार्क’ की शुरुआत के साथ एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *