
लेखिका : लता अग्रवाल
चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)
www.daylifenews.in
कहते हैं ईश्वर जो करता है अच्छे के लिए ही करता है ठीक उसी प्रकार 15 मई को सुप्रीम कोर्ट के माननीय जस्टिस सूर्यकांत जी ने बेरोजगार युवाओं को कॉकरोच बताया यह कितनी शर्मनाक बात है उच्च पद पर बैठे अगर इस प्रकार किसी की आलोचना करेंगे या अपमानित करेंगे ठीक नहीं है। सुप्रीम कोर्ट को सरकार पर दबाव डाल कर देश के उच्च शिक्षित बेरोजगार पीढ़ी को रोजगार देना चाहिये। संविधान में न्यायपालिका कार्यपालिका से ऊपर होती है। लेकिन उल्टा हो गया उनकी मानसिकता और उनकी तकलीफ नहीं देखी और घटिया टिप्पणी कर दी।
उनकी इस मानसिकता ने युवा पीढ़ी को छलनी कर दिया ये सरकार का दायित्व है कि उनको नौकरी दे। ये शब्द पढ़ें लिखे बेरोजगार युवाओं को चुभ गये और आप पार्टी के जनसंपर्क रणनीतिकार अभिजीत दीपके ने सोलह मई को जज साहब के शब्दों पर कॉकरोच जनता पार्टी बना ली। और इस पार्टी को करीबन ग्यारह मिलियन फालोवर्स हो गए हैं। और करीब एक-डेढ़ करोड़ ऑन लाइन पेपर इनकी पार्टी के सदस्य बन गये। और इतने कम समय में इतनी प्रसिद्धि पाने वाली शायद पहली पार्टी होगी। यह कोई राजनैतिक पार्टी नहीं है ये सरकार पर गहरा प्रभाव डालने वाली व्यंग्यात्मक और सिस्टम पर, सवाल उठाने वाली पार्टी है। और अब सरकार इस पार्टी से डर रही है इनके x एकाउंट को बेन कर दिया है। अभिजीत दीपके का कहना है कि सरकार उनके सोशल मीडिया प्लेटफार्म और वेबसाइट्स को हैक करने का प्रयास किया जा रहा है। संस्थापक ने आमजन से अपील की है कि जनता अपने-अपने सोशल मीडिया पर इसको वायरल करें। (लेखिका के अपने विचार हैं)