एक रुपये दहेज लेकर दिया समाज को संदेश, बेटियां हैं सबसे अनमोल

जाफर लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। कस्बे के धूलेश्वर विद्यालय स्थित शाहपुरा तहसील अध्यक्ष गोपाल सैनी ने अपने पुत्र की शादी में 1 रुपया दहेज के रूप में लेकर और समाज को जागरूक किया है।
दहेज प्रथा जैसी सामाजिक कुरीति के खिलाफ सकारात्मक संदेश देते हुए शाहपुरा तहसील सैनी समाज के अध्यक्ष गौपाल सैनी ने अपने पुत्र रोहिताश सैनी के विवाह में मात्र एक रुपये का दहेज लेकर समाज के सामने प्रेरणादायक उदाहरण पेश किया।
इस अवसर पर गौपाल सैनी ने कहा कि बेटियां सबसे अनमोल होती हैं और उनसे बढ़कर कोई धन-दौलत नहीं हो सकती। विवाह जैसे पवित्र बंधन को दहेज मुक्त बनाकर उन्होंने समाज को बेटियों के सम्मान और समानता का संदेश दिया। विवाह समारोह में मनीष यादव भी शामिल हुए समारोह में उनका ज्योतिबा फुले की प्रतिमा भेंट कर एवं माल्यार्पण कर स्वागत एवं सम्मान किया गया।
समारोह में उपस्थित लोगों ने गौपाल सैनी के इस कदम की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। लोगों ने कहा कि यदि हर परिवार इस तरह की सोच अपनाए तो दहेज प्रथा जैसी कुरीति को समाप्त किया जा सकता है।
कार्यक्रम में सैनी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम सिंह सैनी, जगदीश सैनी कोटपूतली जगदीश मीणा राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव जगदीश सैनी रोहितास गिरिराज सैनी कटारिया संतोष सैनी कानाराम सैनी पप्पू सैनी रामकरण सैनी दीपक मालाकार महेश सैनी सूरत सैनी रामचंद्र सैनी समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *