प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का फिट इंडिया अभियान

संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम आयोजित
जाफर लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। थाना परिसर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर रविवार को मनोहरपुर थाना परिसर में “संडे ऑन साइकिल” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। थाना प्रभारी सुरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिस जवानों, युवाओं और स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने साइकिल रैली निकालकर फिटनेस, स्वास्थ्य जागरूकता तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। साथ ही पेट्रोल-डीजल की बचत और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का भी आह्वान किया गया।
थाना परिसर में योगा एवं साइक्लिंग गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस जवानों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने कहा कि नियमित व्यायाम और साइक्लिंग से शरीर स्वस्थ रहता है तथा लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरणा मिलती है।
कार्यक्रम के दौरान युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। फिट इंडिया मिशन के तहत आयोजित इस पहल को लोगों ने सराहा और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों की आवश्यकता बताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *