
www.daylifenews.in
अहमदाबाद। भारत का अंतर्राष्ट्रीय बैंक, बैंक ऑफ़ बड़ौदा, वित्तीय सेवाएं विभाग (डीएफ़एस) एवं भारतीय बैंक संघ (आईबीए) के मार्गदर्शन में आयोजित पीएसबी हैकाथॉन सीरीज़ 2026 के तहत, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान गांधीनगर के साथ मिलकर ‘हैकाथॉन 2026’ का शुभारंभ करने जा रहा है। बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने इस पहल के समन्वय के लिए अपने इनोवेशन और एंटरप्रेन्योरशिप सेंटर (आईआईईसी) के माध्यम से आईआईटी गांधीनगर के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। संजय वी. मुदालियर, कार्यपालक निदेशक, बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने कहा, हैकाथॉन 2026 के माध्यम से, हमारा लक्ष्य एक ऐसा प्लेटफॉर्म तैयार करना है जो नवोन्मेषी युवाओं को सशक्त समाधान विकसित करने में सक्षम बनाते हुए ग्राहक अनुभव को नए सिरे से परिभाषित कर सकें, डिजिटल क्षमताओं को सुदृढ़ कर सकें और तेज़ी से बदलते बैंकिंग ईकोसिस्टम के विकास में योगदान कर सकें।“ प्रो. रजत मूना, निदेशक, आईआईटी गांधीनगर ने कहा, “हमें बैंक ऑफ़ बड़ौदा के साथ मिलकर इस पहल का शुभारंभ करते हुए खुशी हो रही है, जो मौजूदा एवं पूर्व विद्यार्थियों के बीच नवाचार, समस्या-समाधान प्रवृत्ति तथा उद्यमिता को प्रोत्साहित करेगी।