
www.daylifenews.in
मुंबई। हिंदुजा ग्रुप की प्रमुख भारतीय कंपनी और देश की अग्रणी कमर्शियल वाहन निर्माता, अशोक लेलैंड ने घोषणा की कि उसे भारत की एक प्रमुख लॉजिस्टिक्स कंपनी, वीआरएल लॉजिस्टिक्स से 715 वाहनों का ऑर्डर मिला है। इस ऑर्डर में AVTR 3120 हॉलेज ट्रक, BOSS 1615 ट्रक और ऑयस्टर स्टाफ बसें शामिल हैं। वीआरएल लॉजिस्टिक्स के मैनेजिंग डायरेक्टर, डॉ. आनंद संकेश्वर ने कहा, “हमें अशोक लेलैंड के ट्रकों की क्वालिटी, विश्वसनीयता और परफॉर्मेंस पर पूरा भरोसा है। उनका मजबूत आफ्टर-सेल्स सपोर्ट (बिक्री के बाद मिलने वाली सेवा) बिना किसी रुकावट के हमारे काम को जारी रखने में मदद करता है, जबकि उनका तेजी से फैलता सर्विस नेटवर्क हमें बिजनेस में बढ़त देता है।” अशोक लेलैंड की नेशनल सेल्स हेड – MHCV, माधवी देशमुख ने कहा, यह ऑर्डर मिलना अशोक लेलैंड की टेक्नोलॉजी और परफॉर्मेंस पर वीआरएल लॉजिस्टिक्स के विश्वास का प्रमाण है। यह ग्राहकों की उम्मीदों से बढ़कर कुशल और एडवांस प्रोडक्ट बनाने के प्रति हमारे समर्पण को दर्शाता है। हमारा ध्यान लगातार ऐसे आधुनिक, सुरक्षित और कुशल मोबिलिटी सॉल्यूशंस विकसित करने पर है जो हमारे ग्राहकों की बदलती जरूरतों को पूरा कर सकें।