वर्गो सांस्कृतिक संस्था की ओर से समर कैंप का शुभारंभ

सुनिल जैन की रिपोर्ट
www.daylifenews.in
जयपुर। वर्गो सांस्कृतिक संस्था की ओर से विक्रम बाल निकेतन, बाबा हरिचंद मार्ग, चांदपोल बाजार स्थित परिसर में समर कैंप का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भारत सेवक समाज की अध्यक्ष मीरा कुमारी ने दीप प्रज्वलित कर कैंप का विधिवत उद्घाटन किया।
संस्था की अध्यक्ष रूपाली राव एवं सचिव रवि कश्यप ने बताया कि इस समर कैंप का मुख्य उद्देश्य बच्चों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देना है। कैंप के दौरान बच्चों के लिए ड्राइंग, डांस, म्यूजिक, योग, खेलकूद तथा व्यक्तित्व विकास जैसी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, जिससे वे अपनी प्रतिभा को निखार सकें और आत्मविश्वास विकसित कर सकें।
संस्था के सूचना मंत्री सुनील जैन ने बताया कि गर्मी की छुट्टियों में बच्चों को रचनात्मक और सकारात्मक दिशा देने के लिए इस प्रकार के समर कैंप अत्यंत उपयोगी सिद्ध होते हैं। कार्यक्रम में अभिभावकों एवं स्थानीय लोगों की भी उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली।
अंत में आयोजकों ने सभी बच्चों को उत्साहपूर्वक भाग लेने के लिए प्रेरित किया और समर कैंप को सफल बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के समापन पर आरती कर प्रसाद वितरित किया गया इस मौके पर मोना गुप्ता, आशा झालानी, सुरेंद्र व्यास, पवन सिंघल, सुनील जैन, घनश्याम चटर्जी, शोभा दंगायज, प्रीति उपाध्याय, सुनील कुमार, मोना जैन, मयंक सोनी. कनक वेद. दीक्षा जैन. बबीता शर्मा. गौरव सेन, कोमल सोनी, शुभांशु जोशी, नीतू शर्मा, शुभम शर्मा, करिश्मा जांगिड, दीपिका गौड़, नेहा पारीक, प्रशांत शर्मा, अनुराधा गोयल, राजेश प्रजापत, करुणा सेन, गौरव सोनी,हिमांशु शर्मा, दिव्या शर्मा मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *