जीजेईपीसी का पहला उद्योग-आधारित नवोन्मेष चैलेंज

www.daylifenews.in
मुंबई। भारत में रत्न एवं आभूषण क्षेत्र से संबद्ध शीर्ष व्यापार संस्था, रत्न एवं आभूषण निर्यात संवर्धन परिषद (जीजेईपीसी) ने साइन (एसआईएनई), आईआईटी बॉम्बे के सहयोग से, अपने किस्म के पहले ज्वेलस्टार्ट इंडस्ट्री इनोवेशन चैलेंज शुरू करने की घोषणा की है। यह राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम है, जिसका आयोजन भारत के प्रतिष्ठित रत्न एवं आभूषण निर्यात उद्योग में आमूल बदलाव लाने वाले नवोन्मेष और टेक्नोलॉजी स्टार्टअप की पहचान करने और उन्हें तेज़ी से आगे बढ़ाने के लिए किया जा रहा है। आवेदन प्रक्रिया 25 मई 2026 को शुरू हुई, और पांच-चरणों वाली मूल्यांकन प्रक्रिया के बाद, अगस्त 2026 में अंतिम समूह (कोहॉर्ट) की घोषणा होगी। जीजेईपीसी के अध्यक्ष, किरीट भंसाली ने कहा, “ज्वेलस्टार्ट इंडस्ट्री इनोवेशन चैलेंज यह सुनिश्चित करने का प्रयास है कि इस क्षेत्र के विकास की अगली लहर नवोन्मेष पर आधारित हो।” जीजेईपीसी के उपाध्यक्ष, शौनक पारीख ने कहा, “स्टार्टअप को उद्योग की असली समस्याओं और उद्योग से जुड़े लोगों से जोड़कर, हम ऐसे समाधानों के लिए माहौल बना रहे हैं जिन्हें सही मायने में अपनाया जा सके और बड़े पैमाने पर लागू किया जा सके।” जीजेईपीसी के कार्यकारी निदेशक, सब्यसाची रे ने कहा, “हम अगली पीढ़ी की ऐसी कंपनियां तैयार कर रहे हैं जो भारतीय आभूषण उद्योग को नई ऊंचाई पर ले जाएंगी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *