सोहेल राजा को एसपी बनने पर बधाइयाँ देने वालों का ताँता लगा

www.daylifenews.in
जयपुर। पुलिस सहायक उपायुक्त सोहेल राजा को सुपरिटेंडेंट ऑफ़ पुलिस (SP) बनाये जाने पर उनके निवास पर बधाइयाँ देने वाले शुभचिंतकों का ताँता लगा हुआ है, हर कोई इनके नरम मिजाजी को देखते इन्हें बधाइयाँ देने इनके निवास आ रहे हैं। टोंक रियासत में जन्मे सोहेल राजा सदा व्यावहारिक एवं अपने कार्य के प्रति समर्पित रहते है। विधि, विधान एवं कानूनी तौर पर भी बहुत अच्छी समझ रखते है।
पूर्व में भी दिल्ली में राइट टू इंडियन अवार्ड से नवाजे पुलिस सहायक उपायुक्त सोहेल राजा को सम्मानित किए जाने पर भी काफी तादाद में लोगों ने खुशी का इजहार किया है। पुलिस सहायक उपायुक्त के पद पर रहते हुए सोहेल राजा ने गत वर्षों टोंक में भी कोरोना काल में उल्लेखनीय कार्य के लिए भी किया जिसके लिए इनकी सेवाओं सराहते हुए इन्हें सम्मानित किया गया।

सोहेल राजा राजस्थान पुलिस सेवा (RPS) के एक सीनियर अधिकारी हैं जो जयपुर में एडिशनल डिप्टी कमिश्नर ऑफ़ पुलिस (ADCP) के तौर पर तैनात थे। DGP द्वारा गठित स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) का हिस्सा होने के कारण भी सोहेल राजा काफी चर्चा में रहे थे।
अपनी सेवाकाल में सोहेल राजा ने कई घटनाओं का खुलासा कर अपराधी तक पहुंचकर उसे इन्वेस्टिगेशन के आधार पर सजा तक बी ही करने में अहम भूमिकाएं निभाई हैं।
जयपुर स्थित सोहेल राजा के निवास पर एसपी बनाये जाने पर रविवार को बधाईयां देने वालों में पूर्व पार्षद ज़ाकिर खान, कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्त्ता फारूक समोदिया, अल्पसंख्यक विभाग के नवनियुक्त पदाधिकारी मोईन खान, इस्लाम भाई, जमील भाई, वरिष्ठ पत्रकार सद्दीक अहमद, भाजपा कार्यकर्त्ता फैज़ल (फिरोज होटल) एवं अन्य लोग शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *