चौमू में मोहर्रम पर पहुंची विधायिका बराला, लोगों ने किया स्वागत

जाफर लोहानी
www.daylifenews.in
चौमू। चौमू मे मोहर्रम के अवसर पर कल नागौरी मोहल्ला में सांप्रदायिक सौहार्द की तस्वीर देखने को मिली। इस मौके पर क्षेत्रीय विधायिका शिखा मिल बराला नागौरी मोहल्ला पहुंचीं। मोहल्ला वासियों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। विधायिका बराला ने मोहल्ले के बुजुर्गों से मुलाकात कर मोहर्रम की ताजियादारी में भाग लिया और अमन-चैन की दुआ की।
उन्होंने कहा कि कर्बला का पैगाम भाईचारा, इंसानियत और कुर्बानी है, जिसे हमें आगे बढ़ाना है। इस दौरान रिय्याज खान लोहानी शहजाद खान लोहानी शमशेर खान सहित मोहल्ले के गणमान्य लोग, कांग्रेस कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *