एमएस धोनी ने लॉन्च किया एलन टैलेंटेक्स-2027

www.daylifenews.in
मुंबई। महान क्रिकेट खिलाड़ी और यूथ आइकन महेन्द्र सिंह धोनी ने मुंबई में भारत की अग्रणी प्रतिभा प्रोत्साहन परीक्षाओं में से एक एलन टैलेंटेक्स के 13वें संस्करण एलन टैलेंटेक्स-2027 का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के सीईओ नितिन कुकरेजा और चीफ एकेडमिक ऑफिसर सी.आर. चौधरी उपस्थित रहे। महेन्द्र सिंह धोनी ने कहा, ‘‘टैलेंटेक्स जैसी परीक्षाएं स्टूडेंट्स के लिए स्वयं को बेहतर तरीके से समझने और भविष्य के लिए आत्मविश्वास विकसित करने का एक अच्छा माध्यम बन सकती हैं। सेल्फ एनालिसिस हमें अपनी कमजोरियों को पहचानने में मदद करता है और अधिक मजबूत बनने के लिए भी तैयार करता है। चाहे खेल हो या शिक्षा, सही तैयारी और सही मार्गदर्शन महत्वपूर्ण हैं।‘‘ एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के सीईओ नितिन कुकरेजा ने कहा, ‘‘एलन टैलेंटेक्स युवा प्रतिभाओं की पहचान करने और उन्हें सही दिशा देने की एक पहल है। यह विद्यार्थियों को सही उम्र में अपनी शैक्षणिक यात्रा शुरू करने का अवसर प्रदान करता है।‘‘ वेबसाइट लॉन्च होने के साथ ही एलन टैलेंटेक्स-2027 के लिए रजिस्ट्रेशन भी शुरू हो गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *