सेरेंटिका रिन्यूएबल्स राजस्थान में करेगी 1 लाख करोड़ रुपये का निवेश

www.daylifenews.in
जयपुर। राजस्थान तेजी से भारत के नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र के प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। इसी दिशा में सेरेंटिका रिन्यूएबल्स ने औद्योगिक डीकार्बोनाइजेशन को गति देने के उद्देश्य से राज्य में अपने निवेश को उल्लेखनीय रूप से बढ़ाने की घोषणा की है। सेरेंटिका रिन्यूएबल्स के पास वर्तमान में 2,500 MW से अधिक की परिचालन क्षमता है, जबकि 3,000 MW से अधिक की परियोजनाएं निर्माणाधीन हैं। राजस्थान के प्रति अपनी दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को रेखांकित करते हुए सेरेंटिका ने आने वाले वर्षों में राज्य में 1 लाख करोड़ रुपये के निवेश की योजना की घोषणा की है। कंपनी अब तक 10,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश कर चुकी है। वर्तमान में राजस्थान में कंपनी की कुल सौर ऊर्जा क्षमता का 50 प्रतिशत से अधिक हिस्सा स्थापित है। सेरेंटिका रिन्यूएबल्स के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अक्षय हीरानंदानी ने कहा, बीकानेर में हमारी आगामी बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली (बीईएसएस) परियोजना मजबूत और डिस्पैचेबल नवीकरणीय ऊर्जा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *