सलीम खान शैख जमवारामगढ़ ब्लॉक कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष मनोनीत

जाफर लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष एम.डी. चौपदार ने सलीम खान शैख को जमवारामगढ़ का ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किया है।
नियुक्ति की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने सलीम खान शैख का माला पहनाकर, मिठाई खिलाकर और साफा बंधवाकर जोरदार स्वागत किया। स्थानीय लोगों का कहना है कि सलीम खान शैख की नियुक्ति से अल्पसंख्यक समाज में कांग्रेस के प्रति और मजबूती आएगी। यह जानकारी ताला के नदीम खान, सुपुत्र आमीर खान ने दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *