रैगर छात्रावास में बाबा साहेब की मूर्ति अनावरण समारोह को लेकर हुई बैठक

जाफर लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। रेगर समाज के छात्रावास परिसर जयपुर में 12 जुलाई को होने वाली संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की मूर्ति अनावरण एवं भामाशाह सम्मान समारोह को लेकर रैगर छात्रावास प्रबंध समिति की बैठक समिति अध्यक्ष रामकिशोर रैगर की अध्यक्षता एवं अखिल भारतीय रैगर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीएल नवल के मुख्य आतिथ्य में हुई।
प्रबंध समिति के महासचिव भगवान सहाय जाटव एवं समिति के सदस्य एडवोकेट जीएस बेनीवाल ने बताया कि बैठक में 12 जुलाई को होने बाबा साहब की मूर्ति अनावरण एवं भामाशाह सम्मान की तैयारी को अंतिम रूप दिया गया। जिसमें उपस्थित पदाधिकारी को टेंट, भोजन, मंच व्यवस्था, सम्मान व्यवस्था, माला, साफा, दुपट्टे, अथितियों को बुलाने के लिए सहमति पत्र लेने आदि की व्यवस्था अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी।
अध्यक्षता कर रहे रामकिशोर रेगर ने कहा कि यहां छात्रावास में पूरे प्रदेश के अलग-अलग जिलों से लेकर समाज के करीब 150 विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निवास कर रहे हैं कई भामाशाहों के सहयोग से हाल लाइब्रेरी भवन का काम भी चल रहा है उन्होंने समाज के भामाशाहों का आभार तथा आगे भी इसी प्रकार सहयोग करने की अपील की। अखिल भारतीय रेगर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेवानिवृत्ति आईएयएस बीएल नवल ने कहा कि समाज के विकास के लिए सभी को मतभेद भुलाकर एक मंच पर आना होगा। तभी समाज का सर्वांगीण विकास संभव है।
उन्होंने मूर्ति अनावरण समारोह में अधिक से अधिक संख्या में समाज बंधुओ को आने के अपील की। महासचिव भगवान सहाय जाटवा ने प्रबंध समिति के द्वारा कराए गए कार्यों का ब्यौरा प्रस्तुत किया। एवं मूर्ति अनावरण समारोह की रूपरेखा प्रस्तुत की।
तैयारी बैठक में छात्रावास प्रबंधन समिति के सदस्य एडवोकेट बीएस बेनीवाल, उपाध्यक्ष धनलाल शेरावत, सुरेंद्र जलुथरिया, रजनी गुसाईवाल, महासचिव भगवान सहाय जाटवा, कोषाध्यक्ष राजेंद्र बांसीवाल, कार्यक्रम संयोजक रामवतार मौर्य सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *