सामोद के हजरत नन्नू शाह बाबा का एक दिवसीय वार्षिक उर्स 14 को

जाफर लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। सामोद में स्थित हिंदू मुस्लिम एकता के प्रतीक हजरत नन्नू शाह रहमतुल्लाह अलैह का एक दिवसीय वार्षिक उर्स 14 जुलाई मंगलवार को भरेगा।
दरगाह के खिदमतगार चेन्या बाबा व इकबाल हुसैन ने बताया कि 14 जुलाई मंगलवार को सुबह दरगाह मे चिराग रोशन व झंडे की रस्म के साथ ही रंग बिरंगे परिधानो मे सज संवरकर विभिन्न वाहनों मे सवार होकर जायरीनो का आना शुरू हो जाएगा शाम को हिन्दू मुस्लिम जायरीन के द्वारा चद्दर पेश की जाएगी, मगरिब को लंगर वितरण किया जाएगा जिसमे अकीदतमंद शिरकत करेंगे, रात्रि 10 बजे से संपूर्ण राशि तक महफिल ए शमा का आयोजन किया जाएगा जिसमें भारत की माशहुर कव्वाल पार्टियों द्वारा बाबा की मान मनुहार करेंगे। इस महफ़िल ए शमा मे अनवर साबरी फिरोजाबाद उत्तर प्रदेश के मशहूर कव्वाल पार्टी द्वारा बाबा की मान मनुहार की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *