
जाफर लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। देश के लोकप्रिय लोककवि कमल मनोहर द्वारा रचित लोकगीत “भाग्यशाली भजनलाल पर कृपा दया निधान की” का पोस्टर विमोचन लाम्बी धाम, गठवाड़ी में पूज्य पीठाधीश्वर श्री श्री सीताराम दास जी महाराज के करकमलों द्वारा किया गया।
लोकगीत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा पाचना बांध परियोजना की पृष्ठभूमि पर आधारित है। इस गीत की रचना जयपुर ग्रामीण के मनोहरपुर निवासी लोककवि कमल मनोहर ने की है, जबकि इसे लोकप्रिय लोकगायक प्रकाश गुर्जर ने अपनी मधुर आवाज दी है।
उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी कवि कमल मनोहर और गायक प्रकाश गुर्जर की जोड़ी द्वारा “भजनलाल जी यमुना लाया म्हारी शेखावाटी” लोकगीत रिलीज किया जा चुका है, जिसे शेखावाटी सहित पूरे राजस्थान में व्यापक सराहना मिली थी।
पोस्टर विमोचन समारोह में लाम्बी धाम के पीठाधीश्वर श्री श्री सीताराम दास जी महाराज, सरपंच बाबूलाल मीणा, पंचायत समिति सदस्य अंकित शर्मा, रोहित गुर्जर, भाजपा नेता अजय लाटा, लोकेश ज्योतिषी, संतोष प्रजापति, छैला जी सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।