आल इंडिया फारवर्ड ब्लाक राजस्थान कमेटी की बैठक

www.daylifenews.in
जयपुर। आल इंडिया फारवर्ड ब्लाक राजस्थान कमेटी की औपचारिक बैठक मानसरोवर में सुचारू रूप से सम्पन्न हुई। इस अवसर पर नये सदस्यों को दुपट्टा पहनाकर पार्टी की सदस्यता दी गई।
इस सुअवसर पर संयोजक मनिष शर्मा अधिवक्ता, विधि प्रकोष्ठ के विनयकांत सक्सेना, पब्लिसिटी एण्ड मेंबरशिप इंचार्ज संजीत दासगुप्ता, चिकित्सा प्रकोष्ठ प्रभारी निरज, वरिष्ठ सदस्य दिनेश माथुर तथा कई गणमान्य, अतिथिगण तथा शहर कमेटी के सदस्य भी उपस्थित थे।
नये सदस्यों ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस को अपना सुप्रीम लिडर मानते हुए और उनके दिखाए मार्ग पर चलने की शपथ के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर पार्टी के बैनर तले चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा चिकित्सा शिविर लगाने एवं विधि प्रकोष्ठ द्वारा विधिक सहयोग शिविर भी लगाने पर विचार विमर्श किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *