एनएसयूआई राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ आज शाहपुरा में,

पेपर लीक के खिलाफ “छात्रों की गूंज” अभियान का होगा आयोजन
जाफर लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। राष्ट्रीय छात्र संगठन द्वारा देशभर में चलाए जा रहे “छात्रों की गूंज” अभियान के तहत NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ आज 13 जुलाई सोमवार को शाहपुरा आयेंगे।
NSUI राजस्थान के प्रदेश महासचिव अक्षय सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष दोपहर 12 बजे चंद्रमहल पैलेस गार्डन, शाहपुरा में “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।
महासचिव सैनी ने बताया कि कार्यक्रम में देश में लगातार हो रहे पेपर लीक, युवाओं के भविष्य, शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, रोजगार एवं छात्रों के अधिकारों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी। साथ ही विद्यार्थियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाकर सरकार तक पहुंचाने की रणनीति पर भी विचार-विमर्श होगा।
शाहपुरा क्षेत्र के विद्यार्थियों, युवाओं एवं आमजन से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में उपस्थित होकर “छात्रों की गूँज” के इस अभियान को मजबूत बनाने की अपील की है।
उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल छात्रों की आवाज नहीं, बल्कि प्रदेश के युवाओं के भविष्य की लड़ाई है।इस मौके पर हजारों छात्र छात्राएं समेत युवा शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *