अदाणी फाउंडेशन और एसीसी सिंदरी ने कौशल प्रशिक्षण से युवा को बनाया आत्मनिर्भर

www.daylifenews.in
झारखंड। अदाणी समूह की सीमेंट एवं निर्माण सामग्री कंपनी एसीसी और अदाणी फाउंडेशन सिंदरी स्थित एसीसी संयंत्र में संचालित अदाणी कौशल विकास केंद्र (एएसडीसी) के माध्यम से स्थानीय युवाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देकर उन्हें स्थायी आजीविका हासिल करने में मदद कर रहे हैं। बिहार के एक गरीब परिवार से आने वाले आयुष कुमार का सपना अपने परिवार की आर्थिक स्थिति बेहतर बनाना था। पढ़ाई पूरी करने के बावजूद उन्हें स्थायी रोजगार नहीं मिल पा रहा था। बेहतर अवसरों की तलाश में सिंदरी आने के बाद उन्होंने एएसडीसी में सहायक इलेक्ट्रीशियन पाठ्यक्रम में प्रवेश लिया। प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद आयुष को क्वेस कॉर्प के माध्यम से नौकरी मिली। वर्तमान में वह टाटा मोटर्स के साणंद संयंत्र में कार्यरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *