राज्यसभा उपसभापति ने भारतीय लोकतंत्र पर आधारित पुस्तक का विमोचन किया

www.daylifenews.in
नई दिल्ली। राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने नई दिल्ली स्थित अपने सरकारी आवास में “75 Years of Indian Democracy: The Indian Election Story in Facts & Figures (1950–2025)” पुस्तक का विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने दो त्रैमासिक शोध पत्रिकाओं—इंडियन जर्नल ऑफ इलेक्टोरल स्टडीज़ तथा इंडियन जर्नल ऑफ सोशियो-इकोनॉमिक स्टडीज़ के प्रथम अंकों का भी विमोचन किया। इंडियास्टैट पब्लिकेशन्स द्वारा प्रकाशित यह पुस्तक वर्ष 1950 से 2025 तक भारत की लोकतांत्रिक एवं निर्वाचन यात्रा का व्यापक, तथ्यपरक और प्रामाणिक दस्तावेज प्रस्तुत करती है। राज्यसभा उपसभापति हरिवंश ने कहा कि सात दशकों से अधिक की निर्वाचन संबंधी जानकारी को एक ही ग्रंथ में समाहित कर यह प्रकाशन भारत की लोकतांत्रिक विरासत के संरक्षण के साथ-साथ गंभीर शोध एवं जन-जागरूकता को भी सुदृढ़ करता है। इंडियास्टैट पब्लिकेशन्स के निदेशक तथा पुस्तक एवं दोनों शोध पत्रिकाओं के संपादक डॉ. आर. के. ठुकराल ने कहा कि यह पहल शोध समुदाय, नीति-निर्माताओं, शैक्षणिक संस्थानों तथा आम पाठकों के लिए प्रामाणिक निर्वाचन एवं सामाजिक-आर्थिक आँकड़ों तथा शोध सामग्री को अधिक सुलभ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *