
www.daylifenews.in
नई दिल्ली। वारी एनर्जी स्टोरेज सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड (वारी ईएसएस), जो वारी एनर्जीज लिमिटेड की सहायक कंपनी है, ने बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (बीईएसएस) कंटेनर मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी का संचालन शुरू करने की घोषणा की है। कंपनी का कहना है कि भारत में ऊर्जा भंडारण यानी एनर्जी स्टोरेज की मशीनें बनाने का पूरा सिस्टम तैयार करने के लिए यह एक बहुत बड़ा कदम है। वारी के डायरेक्टर सुनील राठी ने कहा, “बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम नवीकरणीय ऊर्जा आधारित भविष्य की मजबूत नींव हैं। भारत में स्वच्छ ऊर्जा की ओर बढ़ते कदमों के बीच ग्रिड की स्थिरता, ऊर्जा सुरक्षा और सतत विकास के लिए विश्वसनीय तथा देश में निर्मित ऊर्जा भंडारण समाधान बेहद महत्वपूर्ण होंगे। हमारी एडवांस्ड बीईएसएस कंटेनर मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी का संचालन एकीकृत ऊर्जा भंडारण इकोसिस्टम विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। 3.5 GWh लिथियम सेल और 5.15 GWh बैटरी पैक उत्पादन क्षमता के साथ वेयरी ईएसएस विश्वस्तरीय ‘मेड इन इंडिया’ ऊर्जा भंडारण समाधान उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।”