
“बैट और बॉल का धमाल”
सुनील जैन की रिपोर्ट
www.daylifenews.in
जयपुर। मेरा अधिकार संस्था की ओर से हरमाड़ा, जयपुर में “बैट और बॉल का धमाल” क्रिकेट मैच का भव्य आयोजन किया गया। इस रोमांचक मुकाबले में खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
मीडिया प्रभारी सुनील जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि मैच दो टीमों के खेला गया। मुकाबला 12 ओवर का रखा गया, जिसमें राजस्थान रॉयल और चैलेंजर बॉय टीमों ने भाग लिया।
संस्था अध्यक्ष दीपक शर्मा के अनुसार, कड़े मुकाबले में राजस्थान रॉयल टीम ने 51 रन बनाए, वहीं चैलेंजर बॉय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 रनों से रोमांचक जीत दर्ज की। विजेता टीम के कप्तान सहित सभी खिलाड़ियों को गोल्ड मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।
मैच के दौरान खिलाड़ियों ने चौके-छक्कों की बरसात करते हुए बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। दर्शकों में भी खासा उत्साह देखने को मिला और पूरा आयोजन खेल भावना से ओत-प्रोत रहा।
इस अवसर पर गोलू मीणा, एहसान, शुभम सेन, अनुज शर्मा, कान्हा जोशी, दीप कुमार, नैतिक कुमार, पवन कुमार, प्रियांशु तिवारी, अजय सिंह सहित समस्त टीम सदस्य उपस्थित रहे।