
जाफर लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। रतनपुरा-हरिपुरा ग्राम पंचायत के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के JET एवं NET परीक्षा में चयन होने पर गुरुवार को रतनपुरा बस स्टैंड स्थित श्री श्याम रेस्टोरेंट में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सफल विद्यार्थियों का दुपट्टा ओढ़ाकर, प्रतीक चिन्ह भेंट कर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया।
सम्मानित होने वाले विद्यार्थियों में पायल वर्मा (पुत्री विक्रम लाल वर्मा), खुशवंत शर्मा (पुत्र ओमप्रकाश शर्मा), राजवीर वर्मा (पुत्र त्रिलोक वर्मा) का JET परीक्षा में तथा नमन वर्मा (पुत्र सीताराम वर्मा), जो सहायक सचिव के पुत्र हैं, का NET परीक्षा में चयन होने पर अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर हनुमान सहाय रुंडला ने सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों की यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।
कार्यक्रम में मास्टर महेश वर्मा, मास्टर सूरज जिज्वाड़िया, चौथमल बुनकर (टेलर), बाबूलाल लोचब, सुल्तान रुंडला, बेबला जिज्वाड़िया सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।