आंखों पर पट्टी, दिमाग चलाओ और पुरस्कार घर ले जाओ प्रतियोगिता

सुनील जैन की रिपोर्ट
www.daylifenews.in
जयपुर। लक्ष्मी शिक्षण संस्थान जगदीश पुरी सेकंड सीकर रोड हरमाड़ा में “आंखों पर पट्टी, दिमाग चलाओ और पुरस्कार घर ले जाओ” प्रतियोगिता का आयोजन बड़े उत्साह और उमंग के साथ किया गया।
मीडिया प्रभारी सुनील जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि इस रोचक प्रतियोगिता में लगभग 300 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने आंखों पर पट्टी बांधकर बिना देखे विभिन्न वस्तुओं को पहचानने का शानदार प्रदर्शन किया और अपनी बुद्धिमत्ता एवं कौशल का परिचय दिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को गिफ्ट हैंपर प्रदान कर सम्मानित किया गया।
विद्यालय के डायरेक्टर सतवीर सिंह यादव ने कहा कि यह गतिविधि केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं है, बल्कि बच्चों की एकाग्रता, संवेदनशीलता और मानसिक क्षमता को विकसित करने का एक प्रभावी माध्यम भी है।
वहीं विद्यालय के प्रधानाचार्य विमल यादव ने विद्यार्थियों के उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के अध्यक्ष दीपक शर्मा मेराअधिकार संस्था की ओर से विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *