शिवा सीमेंट ने खटकुरबहाल (नॉर्थ) खान के दायरे का विस्तार किया

www.daylifenews.in
मुंबई। जेएसडब्ल्यू सीमेंट की सहायक कंपनी शिवा सीमेंट, जो अत्यधिक विविध जेएसडब्ल्यू ग्रुप का हिस्सा है, को ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले के कुतरा स्थित बिरिंगटोली में मौजूद उसके खटकुरबहाल (नॉर्थ) ब्लॉक लाइमस्टोन और डोलोमाइट खदानों के लिए संशोधित पर्यावरणीय मंजूरी और संचालन की सहमति मिल गई है। इस नई मंजूरी के बाद अब इस खान में हर साल 24 लाख टन क्षमता के साथ डोलोमाइट की माइनिंग भी की जा सकेगी। इस ब्लॉक में कुल 8.909 करोड़ टन डोलोमाइट संसाधन मौजूद हैं, जिनमें से 4.829 करोड़ टन का खनन किया जा सकता है। जेएसडब्ल्यू सीमेंट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी निलेश नरवेकर ने कहा, खटकुरबहाल (नॉर्थ) में गतिविधियों का दायरा बढ़ने से हमें उस खनिज संसाधन से कहीं ज्यादा मूल्य हासिल करने का मौका मिलेगा, जिस पर हम पहले से काम कर रहे हैं। मौजूदा उत्पादों के अलावा अब हर साल 24 लाख टन डोलोमाइट का कमर्शियल इस्तेमाल और बिक्री हमारे लिए आमदनी का नया जरिया बनेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *