बारह-तेरह साल बाद बड़ा आंदोलन देखने को मिला : पूर्व सीएम गहलोत

www.daylifenews.in
जयपुर। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज अपनी एक्स पोस्ट पर कुछ सवालों के जवाब डाले। जिन्हें हम हूबहू प्रकाशित कर रहे हैं।
सवाल: सर, बारह-तेरह साल बाद एक बड़ा आंदोलन देखने को मिला है। पहले अन्ना हजारे का आंदोलन था और अब जेन-ज़ी (Gen-Z) का। मोदी जी ने जेन-ज़ी को माफ करने का वीडियो भी रात में पोस्ट किया है। इस पर आप क्या कहेंगे?
जवाब: देखिए, राहुल गांधी जी ने सबसे पहले प्रधानमंत्री जी के इस्तीफे की मांग का मुद्दा उठाया था, जिसके बाद यह विषय लगातार गति पकड़ता गया। राहुल गांधी जी ने कोटा और देहरादून में छात्रों के साथ ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम किया, जिससे पूरे देश में एक माहौल बना। इसके बाद युवाओं के इस समूह ने धरना शुरू कर दिया और सोनम वांगचुक जी भी भूख हड़ताल पर बैठ गए। कांग्रेस ने भी इसमें कोई कमी नहीं छोड़ी—हमने हर जिले और हर ब्लॉक में व्यापक आंदोलन किए।
इस पूरी स्थिति से ऐसा माहौल बना कि मोदी सरकार पर भारी दबाव आ गया। उन्हें डर था कि यदि यह आंदोलन पूरी तरह से राहुल गांधी जी के नेतृत्व में आगे बढ़ा, तो इसे संभालना मुश्किल हो जाएगा। इसी दबाव में सरकार ने आनन-फानन में समझौता कर लिया और दो दिन में समझौते की कॉपी देने का वादा किया। अब युवा आरोप लगा रहे हैं कि वे इंतजार ही करते रह गए और वह ‘दो दिन’ आज तक नहीं आए। इस तरह का धोखा नहीं होना चाहिए। जब भारत सरकार के दो-दो मंत्रियों की मौजूदगी में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर वादा किया गया था, तो अब इस वादाखिलाफी को देश और युवा कभी माफ नहीं करेंगे।
पत्रकार: सर, आपने जो दुष्कर्म और हत्या के मामलों को लेकर सवाल उठाए थे, उस पर जोगाराम पटेल जी का कहना है कि पिछली सरकार की तुलना में अपराध कम हुए हैं।
जवाब: जोगाराम पटेल जी हों या हमारे शेखावत साहब, आप इनके बयानों पर मुझसे क्यों टिप्पणी करवाते हैं? आंकड़े पुलिस विभाग और भारत सरकार की एजेंसी NCRB के पास उपलब्ध हैं, उन्हें देखकर कोई भी सच्चाई समझ सकता है। ये नेता तो सिर्फ मुख्यमंत्री जी को खुश करने के लिए बयानबाजी करते रहते हैं।
पत्रकार: पंचायत चुनावों को लेकर आपकी क्या राय है?
जवाब: राज्य में बहुत अच्छा माहौल है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने ग्रामीण और शहरी, दोनों क्षेत्रों में तैयारियां शुरू कर दी हैं। हमें पूरा विश्वास है कि जनता हमारा समर्थन करेगी और हमें सफलता दिलाएगी।
https://x.com/i/status/2083481476335816895

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *