जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र कार्यालय के बाहर टूटी कुर्सियों से जनता परेशान

सुनील जैन की रिपोर्ट
www.daylifenews.in
जयपुर। लाल कोठी स्थित नगर निगम कार्यालय के रजिस्ट्रार कार्यालय में जन्म प्रमाण पत्र एवं मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आने वाले लोगों को बैठने की उचित व्यवस्था नहीं मिल पा रही है। कार्यालय के सामने लगी कई कुर्सियां टूटी-फूटी हालत में हैं, जिसके कारण आमजन को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सुबह से ही जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए बड़ी संख्या में लोग कार्यालय पहुंचते हैं। इनमें बुजुर्ग, महिलाएं और अन्य नागरिक भी शामिल होते हैं। लंबे समय तक अपनी बारी का इंतजार करने के बावजूद उन्हें बैठने के लिए समुचित व्यवस्था नहीं मिलती।
जनता ने नगर निगम प्रशासन से मांग की है कि कार्यालय के बाहर टूटी हुई कुर्सियों को हटाकर नई एवं पर्याप्त संख्या में कुर्सियां लगाई जाएं, ताकि प्रमाण पत्र बनवाने आने वाले नागरिकों को राहत मिल सके।
आमजन का कहना है कि नगर निगम कार्यालय में आने वाले लोगों की सुविधा के लिए बैठने की व्यवस्था दुरुस्त करना प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *